
उत्तराखंड : सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत में मायावती आश्रम के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान कार्यक्रम में हुए शामिल
उत्तराखंड : उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी बीते शुक्रवार शाम लोहाघाट स्थित मायावती अद्वैत आश्रम पहुंचे। इस आश्रम में पहुंच सीएम ने यहाँ के ध्यान केंद्र में ध्यान योग किया और स्वामी विवेकानंद आधारित म्यूजियम का निरीक्षण किया। सीएम पद ग्रहण करने के बाद यह दूसरा मौक़ा है जब सीएम धामी मायावती अद्वैत आश्रम पहुंचे। उनके अद्वैत आश्रम मायावती लोहाघाट आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस आश्रम में आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। चंपावत दौरै पर सीएम धामी ने ”हर घर तिरंगा यात्रा” भी निकाली।
ये भी पढ़े :- Breaking : कश्मीरी पंडितों की हत्या मामले में बिट्टा कराटे की पत्नी सहित चार सरकारी कर्मचारियों को किया गया बर्खास्त
सीएम धामी ने दिल्ली में 30 जून को पीएम से हुई मुलाक़ात में उन्होंने पीएम को मायावती अद्वैत आश्रम में आने का न्यौता दिया था।सीएम धामी शुक्रवार को मायावती आश्रम पहुंचने पर आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सहृदयानंद ने उनका स्वागत किया। सीएम धामी ने कहा कि प्रकृति की गोद में बसा मायावती आश्रम एक रमणीक स्थान है। आश्रम की कल्पना स्वामी विवेकानंद ने की थी। यहां आना सौभाग्य की बात है।
वर्चुअल माध्यम से सीएम धामी करेंगे ”हर घर तिरंगा अभियान” का शुभारंभ
चंपावत में सीएम धामी वर्चुअल माध्यम से नगर निगम सभागार देहरादून से आजादी के अमृत महोत्सव के अंर्तगत ”हर घर तिरंगा” अभियान की शुरुआत करेंगे। शहरी विकास विभाग की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के 102 शहरी निकायों के अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। शनिवार को भी सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।
ये भी पढ़े :-“हर घर तिरंगा अभियान” के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर लगाया तिरंगा
इस कार्यक्रम में युवाओं ने देश भक्ति पर कई सारी प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान झंडा वितरण कार्यक्रम भी शुरू किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, ”आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अभी तक साठ हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जहां एक ओर हम देश की उपलब्धियां गिना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हम अपने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों को भी याद कर रहे हैं। इस दौरान हर घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रति लोगों में खासा उत्साह है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से हर घर तिरंगा अभियान जन अभियान बन चुका है।”