India Rise Special

हिमाचल में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, भारी बर्फबारी की जतायी संभावना

हिमाचल प्रदेश। प्रदेश में कुछ दिनों तक धूप खिलने के बाद एक बार फिर मौसम बिगड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है। जिसको लेकर तीन जनवरी के मध्य व उच्ची पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना के चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

 

उत्तराखंड के पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि, “रविवार को आर्द्रता 83 प्रतिशत रही और 2.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवा की गति रही। फिलहाल दो फरवरी तक ठंड से राहत नहीं है। डॉ. सिंह ने बताया कि मैदानी इलाकों में कोहरा और पहाड़ों में पाला ठंड को बढ़ाएगा।”

 

वही शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में सोमवार को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है।  एक फरवरी को मौसम साफ जबकि दो फरवरी को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। कई क्षेत्रों में गरज के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गयी है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: