PoliticsTrending

पत्रकार ने पूछा- प्रधानमंत्री बने तो सबसे पहले क्या करेंगे? राहुल ने दिया ये जवाब…

दिल्ली :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस दौरान वो लगातार जनसभाओं और मीडिया को भी संबोधित कर रहे हैं।इस दौरान राहुल हर सवाल का बहुत ही बारीकी से जवाब दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत के पत्रकार के एक सवाल से राहुल गांधी चौँक गए और उन्होंने बहुत ही शालीनता और समझदारी से उसका जवाब दिया। दरअसल, राहुल गांधी से पत्रकार ने सवाल किया था कि, अगर वो देश के प्रधानमंत्री बन जाएंगे तो सबसे पहले तीन काम क्या करेंगे?

1- बच्चों को देंगे विजन

राहुल गांधी ने कहा, मैं सबसे पहले देश में शिक्षा की संरचना बनाऊंगा। हमारा मौजूदा एजुकेशन सिस्टम बच्चों को कोई विजन ही नहीं दे पा रहा है। राहुल ने बताया कि, जब भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैंने बच्चों से पूछा कि, कॉलेज खत्म करने के बाद तुम क्या करना चाहोगे तो डॉक्टर, लॉयर, इंजीनियर, पायलट, आइएएस बनने की ही बात कही, 99.9 प्रतिशत बच्चों को लगता है कि, इन पांच काम के अलावा कुछ नहीं कर सकते।

2- स्किल से मिलेगा रोजगार 

राहुल गांधी ने कहा, हम बिना स्किल का सम्मान किए युवाओं को रोजगार नहीं दे सकते हैं। अभी हम, जिसके पास स्किल है उसकी मदद नहीं करते हैं। उसकी स्किल को खत्म करने की कोशिश करते हैं। राहुल गांधी ने ये भी कहा कि, हमें देश में भाईचारे, एकता और प्रेम की भावना का प्रसार करना है। क्योंकि देश में हिंसा और नफरत का दूसरे देश फायदा उठाते हैं। राहुल ने विदेश नीति को भ्रमित करने वाला बता दियाय़ उन्होंने कहा कि, इससे हमें जबरदस्त नुकसान होगा। मैं कोरोना के समय भी ऐसा ही कह रहा था।

3. भ्रमित करने वाली है विदेश नीति 

राहुल गांधी ने कहा, हमें देश में भाईचारे, एकता और प्रेम की भावना का प्रसार करना है। इसका असर देश की सीमाओं पर भी पड़ता है।देश में हिंसा, नफरत का असर दूसरे देश देखते हैं, उसका फायदा उठाते हैं। हमारी विदेश नीति बहुत भ्रमित करने वाली है। उससे हमें  जबरदस्त नुकसान होगा। मैं कोरोना के समय भी ऐसा ही कह रहा था।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: