PoliticsTrending

UP Election 2022: ओवैसी ने सपा- बसपा पर बोला हमला कहा- दोनों ने किया मुस्लिमों का इस्तेमाल

सपा ने 45 फीसदी मुस्लिम नेताओं का काटा टिकट 

लखनऊ: एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को बरेली की बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा की। ओवैसी ने अपने ही अंदाज में पब्लिक से सीधा संवाद स्थापित करते हुए मजलिस के हक में पतंग के निशान का बटन दबाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा बनाया है। यदि हमारी सरकार बनती है तो ढाई साल बाबू सिंह कुशवाहा हमारे सीएम होंगे। अगले ढाई वर्ष दलित को सीएम बनाएंगे। तीन डिप्टी सीएम होंगे। इसमें एक अल्पसंख्यक और दो अति पिछड़े होंगे। उन्होंने कहा कि आपके बीच से लीडर तैयार करना चाहते हैं। आप लोगों को हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। आप लोगों ने बसपा और सपा को अपना वोट दिया मगर उन लोगों ने आपसे इंसाफ नहीं किया। आप सिर्फ दड़ी बिछाकर खुश हैं तो आप खुश रहें मगर हम ऐसा नहीं करेंगे। हम तो अपनी लड़ाई लड़ेंगे। हम हर प्रदेश में जा रहे हैं। इस लिए सपा-बसपा हमसे बच रहे हैं। हम पर इल्जाम लगाते हैं कि हमारे लड़ने से बीजेपी को फायदा होता है।
सपा ने 45 फीसदी मुस्लिम नेताओं का काटा टिकट 
सपा ने 45 फीसदी मुस्लिम नेताओं का टिकट काट दिया। सपा 2014, 2017 और 2019 में भाजपा को नहीं रोक पाई। यह लोग बीजेपी को अब भी नहीं रोक पाएंगे। अगर आप भागीदारी परिवर्तन मोर्चा को वोट देंगे तो योगी की सरकार नहीं बनेगी। आप सिर्फ नारे मत लगाएं। अपने हक की लड़ाई लड़िये। सपा ने सिर्फ मुस्लिम वोट का इस्तेमाल किया है। वो मुस्लिम वोटर को अपने पक्ष में करने के लिए डर का माहौल पैदा कर रहे हैं। इस डर पर हमको जीत हासिल करनी है। उत्तर प्रदेश के मुसलमानों को अपनी ताकत को पहचानना होगा। उन्हें संगठित होकर ऐसी पार्टी के पक्ष में खड़ा होना होगा जो उनकी बात को मजबूती से उठा रही है। अपने ऊपर हुए हमले पर उन्होंने कहा कि मैं मौत से नहीं डरता हूं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: