
उत्तर प्रदेश : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन, पोस्टर पर लिखा- नवाबों के शहर में नहीं है स्वागत
एंटरटमेंट डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) लखनऊ में दो दिवसीय दौरे पर हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि कुछ लोगों को अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के लखनऊ आने पर खुशी नहीं हुई है। लखनऊ में देर रात गोमती नगर में समतामूलक चौराहे पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के विरोध में पोस्टर लगाए गए।
‘नवाबों के शहर में आपका स्वागत नहीं’
खबर है कि एक संगठन प्रियंका चोपड़ा के लखनऊ दौरे को लेकर ‘यू आर नॉट वेलकम सिटी आफ नवाब्स’ लिखे हुए पोस्टर्स शहर भर में लगा रहा है। ये पोस्टर किसने लगाए हैं, खबर लिखे जाने तक इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। लखनऊ पुलिस पोस्टर लगाने वाले संगठन के नाम और इस कृत्य के पीछे के मकसद का पता लगाने को जांच में जुटी है।
इसी बीच एक और अजीब वाकया हुआ , जब प्रियंका चोपड़ा लखनऊ के 1090 चौराहे पर मौजूद थीं, उनसे मिलने के लिए विमिन पावर लाइन की दीवार फांदकर एक युवक सामने आ गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़े :- शादी के वक़्त प्रेग्नेंट थीं आलिया भट्ट ? KRK ने ट्वीट से हुआ ये बड़ा खुलासा ….
बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोमवार को लखनऊ में यूनिसेफ के ऑफिस के दौरे पर आयी थीं। इसके अलावा कल उन्होंने कम्पोजिट स्कूल औरंगाबाद और एक आंगनवाड़ी केंद्र का भी दौरा किया जहां उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत की। अपनी यात्रा पर प्रियंका को उत्तर प्रदेश में लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को खत्म करने का सन्देश दिया।