Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश : प्रयागराज की राशि कुमार लगातार दूसरी बार एआईबी कि चयनकर्ता सूची में हुई शामिल

बार फिर संगमनगरी का मान रेडियो की जानी-मानी आवाज तथा लेखिका राशि बदलिया कुमार ने बढ़ाया है। उन्हें लगातार दूसरे साल एसोसिएशन फार इंटरनेशनल ब्राडकास्टिंग (एआईबी) लंदन ने अपने प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए चयन किया है। विशेष बात यह कि चयनकर्ताओं की श्रेणी में भारत से वह अकेली महिला प्रस्तुतकर्ता हैं।

साउथ एशिया से चुनी गई दो महिला चयनकर्ताओं में से राशि एक है। हर साल यह संस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारिता, टीवी, रेडियो, आडियो तथा डिजिटल प्रोडक्शन के क्षेत्र में पुरस्कार प्रदान करती है। विश्व भर से मीडियाकर्मी तथा संस्थाएं इन पुरस्कारों लिए आवेदन करती हैं। सितंबर-अक्टूबर में इन पुरस्कारों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी होगी।

लंदन में 12 व 15 नवंबर को पुरस्कार समारोह प्रस्तावित हैं। राशि 2020 में भी एआईबी की चयनकर्ताओं की लिस्ट में भारत से अकेली महिला थीं। उनके सिटिजन जर्नलिज्म के काम को लोगों ने बहुत सराहा है। एआईबी की 50 चयनकर्ताओं की लिस्ट में इस साल चार भारतीय हैं जिनमें इकलौती महिला राशि हैं।

प्रयागराज शहर के सिविल लाइंस की रहने वाली राशि ने कहा कि चयनकर्ता के रूप में इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए निरंतर दूसरे साल मेरा चुना जाना बहुत सम्मान की बात है। मेरे काम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की खुशी हो रही है। समाज के लिए इससे मेरी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। ढाई दशक से रेडियो तथा शिक्षण के क्षेत्र में सक्रिय राशि को कई पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं।

तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2016 में राशि को एक लाख रुपये पुरस्कार राशि देने वाले रानी लक्ष्मीबाई सम्मान प्रदान किया गया था। आकाशवाणी लखनऊ से 1997 में अपना करियर शुरू किया था। राशि के नाम अबतक 1800 से ज्यादा लाइव रेडियो शो की मेजबानी का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में रेडियो जर्नलिज्म एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिसेस की टीचर राशि दो प्राइवेट रेडियो एफएम चैनल की कार्यक्रम मुखिया थी। राशि की एक पुस्तक ‘ए गिफ्ट’ तथा काव्य संग्रह ‘फ्रॉम माय एटिक’ प्रकाशित हो चुके है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: