CareerTrending

UPSC ने किया App लॉन्‍च, अब नौकरी से लेकर भर्ती तक की जानकारी बस करना होगा एक क्लिक

नई दिल्‍ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने लोगों की सुविधा के लिए अपना मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है। यूपीएससी के मोबाइल एप्लिकेशन (UPSC Mobile App) से लोग परीक्षा और भर्ती से संबंधित कई जानकारियां बस एक क्लिक पर अपने मोबाइल स्क्रीन पर देख सकते हैं।

यह जानकारी शुक्रवार को आयोग के अधिकारी ने दी। उन्‍होंने बताया कि अभी ये एप्लिकेशन सिर्फ एंड्रॉयड फोन के लिए उपलब्ध कराया गया है और इसे गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि ये App मोबाइल फोन पर आवेदन फॉर्म भरने और जमा करने की सुविधा नहीं प्रदान करेगा।

केंद्र की नौकरियों के लिए एग्‍जाम कराती है UPSC

केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए यूपीएससी प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा समेत कई परीक्षाएं आयोजित करता है। इन परीक्षाओं के लिए हर वर्ष हजारों अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का चयन करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा हर वर्ष तीन चरणों (प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार) में आयोजित की जाती है।

ऐसे डाउनलोड करें UPSC Mobile App

अपने मोबाइल ऐप में गूगल प्ले स्टोर पर जाएं।

सर्च बार पर UPSC Official App टाइप करें।

अब आपको नया लॉन्च किया गया ऐप दिखाई देगा।

इंस्टॉल बटन पर क्लिक करें, उसके बाद इंस्टॉलेशन शुरू हो जाएगा।

अब आप ऐप खोल सकते हैं और आवश्यक जानकारी ले सकते हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: