
चित्रकूट: उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी खोई हुई राजनीति के साथ पुनः प्राप्त करने के लिए पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कल महिला संवाद कार्यक्रम के जरिए प्रदेश में महिलाओं को साधने की कोशिश करेंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के कई नेता चित्रकूट में डेरा जमाए हुए हैं। इसी क्रम में आज चित्रकूट पहुंचे हैं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने चित्रकूट जिले के श्रीनगर कस्बे में उनका जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान अजय कुमार लल्लू ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी बिना किसी के गठबंधन के लड़ेगी। पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
शक्ति संवाद के जरिए महिलाओं से संवाद करेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा
चित्रकूट में कल प्रियंका गांधी के होने वाले शक्ति संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ कांग्रेश से जुड़ी महिलाएं तथा अन्य महिलाओं के साथ संवाद करेंगी। बता दें कि प्रियंका गांधी मंदाकिनी नदी के घाट पर लड़की हूं लड़ सकती हूं संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगी इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं तथा बालिकाएं शामिल होंगी। प्रियंका गांधी के द्वारा दिए गए इस नारे के तहत व महिलाओं से संवाद होगा इसी नारे के साथ महिलाओं से जुड़ने का प्रयास करेंगी।
कामतानाथ के दर्शन कर सकती हैं प्रियंका
जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा कल शक्ति संवाद कार्यक्रम के पहले कामतानाथ मंदिर में दर्शन कर सकती हैं। इतना ही नहीं आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट के साथ-साथ लड़कियों को स्कूटी और स्मार्टफोन देने का वादा भी कर चुकी हैं।