
लेबनान में आयोजित खेल प्रतियोगिता में इंडिया टीम का जलवा, जीते 12 मेडल
हरियाणा। लेबनान में खेले जा रहे एशियन कैडेट और जूनियर जुडो टीम चैंपियनशिप के मुकाबले में भारत की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जिसके चलते भारत ने कुल 12 मेडल हासिल किए है। लेबनान में हो रही चैंपियनशिप में अलग – अलग मुकाबले में भारत के कुल 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। कैडेट टीम में आठ लड़कियां व आठ लड़के, इसी तरह, जूनियर में सात लड़के व सात लड़कियां शामिल रहे।
करनाल से भारतीय टीम की रितू मान ने चैंपियनशिप से वापसी के बाद वहां खेले गए मैचों की जनाकारी देते हुए हुए बताया कि, पानीपत वासी यश घनघास 100 किलोग्राम प्लस में सिल्वर मेडल जीता है। वही झज्जर के अनिल कुमार ने 90 किलोग्राम मुकाबले में ब्रांज मेडल हासिल किया है। चैंपियनशिप के मुकाबलों भारतीय टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 12 मेडल जीते हैं। कैडेट लड़कियाें के मुकाबलों में दिल्ली की तनु मान ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर, दिल्ली की तनिष्ता टोक्स ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रांज, मणिपुर के लिंथोई चाहनाबेम ने 57 किलोग्राम में ब्रांज, दिल्ली की नंदिनी वत्स ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है।
वही कैडेट बॉयज के मुकाबलों में दिल्ली के अनुराग सागर ने 55 किलोग्राम भार वर्ग मुकाबले में ब्रांज जबकि मणिपुर के शीतल ने 81 किलोग्राम ब्रांज मेडल हासिल किया है। हरियाणा के झज्जर वासी अनिल कुमार ने 90 किलोग्राम ब्रांज मेडल हासिल किया है। जूनियर लड़कियों के मुकाबले में मणिपुर के लिंथोई चाहनाबेम ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर, उत्तराखंड की उन्नति शर्मा ने 63 किलोग्राम में सिल्वर, मणिपुर की रेबिना ने 70 किलोग्राम में ब्रांज, पंजाब से इशरूप नारंग ने 78 किलोग्राम प्लस में ब्रांज मेडल हासिल किया है। जूनियर लड़कों के मुकाबलों में हरियाणा के पानीपत वासल यश घनघास 100 किलोग्राम प्लस में सिल्वर मेडल जीता है।