
वीडियो देख याद आ जाएगा बचपन का प्यार, सीएम ने बच्चे को किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहदेव दिर्दो को सम्मानित किया। सहदेव ने सीएम के सामने भी ये गाना गाया।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, दो सोशल मीडिया के हर एक प्लेट फॉर्म पर धूम मचाए हुए है। इंस्टाग्राम पर लोग इस वीडियो पर धड़ाधड़ रील्स बना रहे हैं। इसको देखने के बाद आपको अपने बसपन का प्यार याद आ जाएगा। छत्तीसगढ़ में रहने वाले छोटे से बच्चे सहदेव दिर्दो ने बचपन का प्यार सॉन्ग गाकर रातों-रात स्टार बन गया है।
वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और रील्स के अलावा बचपन का प्यार का ट्रेंड छाया हुआ है। सहदेव दिर्दो का यह वीडियो दो साल पहले उनके स्कूल में शूट किया गया था, जब उनके शिक्षक ने उनसे गाने को कहा था। अब 2021 में सहदेव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रैपर बादशाह ने सहदेव के गाने के वर्जन का रीमिक्स बनाया। इसे इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहदेव दिर्दो को सम्मानित किया। सहदेव ने सीएम के सामने भी ये गाना गाया और इसका ये वीडियो भी वायरल हो रहा है। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में एक छोटा वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सहदेव दिर्दो के साथ नजर आ रहे थे। कैप्शन में सीएम ने लिखा, बचपन का प्यार, वाह।
भूपेश बघेल ने लड़के को प्रोत्साहित किया और उसे बधाई देने के बाद बचपन का प्यार गाना गाने के लिए भी कहा। भूपेश बघेल द्वारा शेयर के गए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अबतक 3 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
बचपन का प्यार….वाह! pic.twitter.com/tWUuWFP71f
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 27, 2021