
India Rise Special
घरेलु इलाज : बिना दावा खाए छूमंतर हो जाएगा बुखार, जाने कैसे?
आजकल इतनी गर्मी पड़ रही है कि बॉडी हीट की वजह से fever होना आम बात है। बुखार आने के कई कारण हो सकते हैं। जिसे घरेलू उपाय से बिना दावा खाए दूर किया जा सकता है।
आइए जानते हैं बुखार को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय:-
हमारा शरीर जब किसी फॉरेन बॉडी से लड़ता है तब अक्सर हमारी बॉडी का तापमान बढ़ जाता है। फिर शरीर बॉडी के तापमान को कंट्रोल करने के लिए कार्य करता है तो पसीना निकलता है। जिससे बुखार उतर जाता है।
- सबसे पहले आपको ठंडा पानी पीना है और एक बर्तन लेना है जिसमे पानी डाल कर दोनों पैरों को कुछ देर डुबोए रखना है।
- एक कपड़े की पट्टी बनाए और उसे पानी मे भिगो कर माथे पर रखें। और बारी-बारी से हथेली और तलवे को उसी कपड़े से पोछे।
- लगभग आधे कप पानी में 25 किशमिश भिगोएं। अब किशमिश को अच्छे से मैश कर लें और फिर पानी को छान लें। इस लिक्विड में आधे नींबू का रस मिलाएं और फिर दिन में दो बार पीने के बाद तापमान सामान्य होता है।
- बुखार आना एक अच्छी बात है क्योंकि इस दौरान आपके शरीर में अन्य बीमारियों के प्रति इम्युनिटी विकसित होती है। लेकिन अगर आपको ज़्यादा बुखार आ रहा है तो उसे नजरअंदाज करना हानिकारक हो सकता है।
- बुखार अधिक है तो डॉक्टर से परामर्श ज़रूर लें।
- तुलसी की पत्तियों को काफी गुड़कारी माना जाता है। इससे कई दवाइयां बनती है क्योकि यह एंटीबायोटिक का भूमिका निभाती है।
- बुखार से निजात पाने के लिए गुड़ और तुलसी की पत्तियों का काढ़ा बना कर आप पी सकते हैं।