
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता की कोरोना संक्रमण के चलते मौत
देश की राजधानी दिल्ली में कुरौना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले लोगों का जीना मुश्किल कर रहे हैं अब संक्रमण के चलते दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ( Health Minister Satyendar Jain ) के पिता भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। इस बार की जानकारी स्वयं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ऑफिशल टि्वटर अकाउंट से ट्वीट करके दी।

यह भी पढ़े : बिहार: शहरी निकायों में बनेंगे नए बस-ऑटो स्टैंड, बंटेगा मास्क: उप मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने क्या किया ट्वीट
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली के लोगों के लिए रात दिन बिना थके काम करने वाले स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने अपने पिता को कोविड के चलते खो दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और शोक संपत परिवार को दुख सहने की क्षमता प्रदान करें।
मनीष सिसोदिया ने किया ट्वीट
दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ साथ उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी सत्येंद्र जैन के पिता की मृत्यु पर शोक जताते हुए ट्वीट किया उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मेरे दोस्त और सहकर्मी सत्येंद्र जैन के पिता का निधन हो गया है इस मुश्किल समय में हम सबके लिए बहुत दुखद खबर है भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ॐ शांति
यह भी पढ़े : बिहार: शहरी निकायों में बनेंगे नए बस-ऑटो स्टैंड, बंटेगा मास्क: उप मुख्यमंत्री
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता टीचर थे जो जैन के जन्म के बाद उत्तर प्रदेश स्थित बागपत के अपने गृह नगर किरथल से दिल्ली शिफ्ट हुए थे, आपको बता दें कि सत्येंद्र जैन भी एक बार कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।