PoliticsTrendingUttar Pradesh

UP Nikay Chunav 2023: 37 जिलों में वोटिंग जारी, अब तक पकड़े गए 16 फर्जी मतदाता  

प्रदेश के सहारनपुर, उन्‍नाव और प्रयागराज में हिरासत में लिए गए फर्जी वोटर

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में निकाय चुनाव के पहले चरण में नौ मंडलों के 37 जिलों में गुरुवार सुबह से मतदान हो रहा है। कुल 7,592 पदों के लिए 44,226 प्रत्‍याशी मैदान में हैं, जिनके लिए 2.40 करोड़ से अधिक मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे। इस बार 96 लाख से अधिक नए वोटर्स हैं। 37 जिलों में 10 महापौर, 830 नगर निगम वार्ड, 104 नगर पालिका परिषद, 2880 नगर पालिका परिषद सदस्य, 276 नगर पंचायतों और 3958 नगर पंचायत वार्ड सहित कुल 390 नगरीय निकाय और 7204 वार्ड सहित कुल 7678 पदों के मतदान हो रहा है।

वहीं, इस मतदान के दौरान तीन जिलों से फर्जी मतदाताओं के पकड़े में लेने की खबर भी सामने आई है। सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र में जैन इंटर कॉलेज में फर्जी मतदान करते छह महिला और तीन पुरुष सहित नौ लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं, उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद नगर पंचायत में तीन नाबालिगों को पकड़ा गया है, जिन्‍होंने फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। एक फर्जी वोटर की एजेंट बनी मां को भी हिरासत लिया गया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

प्रयागराज में बुर्का पहने तीन फर्जी वोटर पकड़ी गईं

उधर, प्रयागराज जिले के करेली में तीन महिला फर्जी वोटर पकड़ी गई हैं, जिनके आधार कार्ड नंबर सेम हैं। तीनों महिलाओं ने बुर्का पहन रखा था। एक महिला ने मतदान कर दिया था, जबकि दो लाइन में खड़ी थीं। फिलहाल, पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: