
ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का क्या है सही समय?
हर व्यक्ति चाहता है कि, वो लंबे समय तक सेहतमंद बना रहे। इसके लिए वो खाने पीने का बड़ ध्यान रखता है। लेकिन, सिर्फ पोष्टिक भोजन खाने से ही स्वस्थ रहने की गारंटी नहीं है। इसे सही समय पर ग्रहण करना भी बेहद जरूरी है। अच्छे से अच्छा खाना अगर सही समय पर ना खाया जाए, तो उससे सेहत को फायदा पहुंचने के बजाय नुकसान होना संभव है। अकसर लोग नींद और बॉडी क्लॉक को अनदेखा करके गलत समय पर खाना खाते हैं, जिससे स्वास्थ से जुड़ी कई समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। इनमें वज़न बढ़ना, अपच, सही समय पर नींद ना आना आदि समस्याएं शुरु हो जाती हैं, जो आगे चलकर कई गंभीर बीमारियों का कारण बनती हैं।
आमतौर पर ज्यादातर लोगों का ब्रेकफास्ट करने का कोई टाइम नहीं होता। नींद से जागने के बाद फ्रेश होकर वे नाश्ते पर बैठ जाते हैं। चाहे कितना ही टाइम हो रहा हो लेकिन आपको बता दें कि कभी- कभी बिना टाइम नाश्ता करने से न सिर्फ आपको पूरा पोषण नहीं मिल पाता बल्कि इससे अपकी सेहत भी खराब हो सकती है। आयुर्वेद के अनुसार खानपान के नियम देखें, तो इसमें एक स्वस्थ जीवनशैली के अनुसार ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के टाइम का उल्लेख किया गया है।

एक रिसर्च के मुताबिक स्वस्थ रहने के लिए बेहतर खान-पान से साथ साथ सही टाइमिंग का होना भी बेहद जरूरी है। अगर आपको भी वज़न बढ़ना, अपच, सही समय पर नींद ना आने जैसी कोई समस्या है तो, अब आपको सतर्क हो जाने की बहुत जरूरत है। अगर आप इन समस्याओं से बचना चाहते हैं अब से अब से ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर टाइम पर करना शुरु कीजिए। फिर देखिये, रोजाना की होने वाली स्वास्थ से जुड़ी इन समस्याओं का हल कैसे चुटकियों में होता है।
नाश्ते का समय
सुबह 7 बजे से 8 बजे तक नाश्ते का सबसे अच्छा समय होता है। सुबह इस बात का भी ध्यान दें कि उठने के आधे घंटे के अंदर कुछ जरूर खा लें। ज्यादा देर तक भूखे रहने से गैस की समस्या हो सकती है। सुबह उठते के साथ पहले एक गिलास गुनगुना पानी भी जरूर पिएं। इससे आपका पेट भी साफ रहता है और चेहरे पर चमक भी बनी रहती है।
दोपहर का खाना
दोपहर का खाना 12 बजे से 2 बजे के बीच खाएं। नाश्ते और दोपहर के खाने के बीच कम-से-कम 4 घंटे का अंतराल होना चाहिए।
रात के खाने का समय
रात में 7 से 9 बजे के बीच खाना जरूर खा लें। इस बात का भी ध्यान रहे कि रात में थोड़ा लाइट ही खाना खाए। रात को हमारा शरीर तेजी से खाना पचा नहीं पाता है। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि रात का खाना सोने से 3 घंटे पहले ही खा लें।