Tourism

अगर आप गुजरात घूमने आए तो साइंस सिटी में बनी एक्वेटिक गैलरी देखना ना भूलें

गुजरात में घूमने के लिए बहुत से ऐसे शहर हैं अपने आप में अलग ही अपनी पहचान बना कर रखते हैं।

गुजरात “एक दिन तो गुजारिए गुजरात में” इस स्लोगन को कई बार सुना होगा अपने। गुजरात में घूमने के लिए बहुत से ऐसे शहर हैं अपने आप में अलग ही अपनी पहचान बना कर रखते हैं। आपने गुजरात के बारे में बहुत कुछ सुना भी होगा बहुत कुछ पढ़ा भी होगा। लेकिन अब जब भी गुजरात घूमने का मन बनाएं तो एक बार साइंस सिटी में बनी एक्वेटिक गैलरी देखने जरूर आएं।

एक्वेटिक गैलरी में एशिया का सबसे बड़ा एक्वेरियम बनाया गया है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गैलरी का उद्घाटन किया है। 264 करोड़ की लागत से बनी यह साइंस सिटी अत्याधुनिक सिस्टम से सजाया गया है। इस गैलरी में सार्क समेत कई जलीय जीवों की अलग-अलग प्रजातियों को रखा गया है। इन प्रजातियों को रखने के लिए इस गैलरी में 68 टैंक भी बनाए गए हैं। इसमें विशेष रूप से 28 मीटर का अंडरवाटर वॉक-वे टनल है।

इस गैलरी में एक छत के नीचे 188 प्रजातियों की 11,600 से भी ज्यादा मछलियां देखी जा सकती है। एक्वेटिक गैलरी में इंडियन जोन, एशियन जोन, अफ्रीकन जोन और अमेरिकन जोन और ओसियन्स ऑफ दी वर्ल्ड के 10 अलग-अलग जोन से मछलियां लाई गई जलचर सृष्टि दिखाई गई है। इस गैलरी में समुद्री दुनिया के रोमांचक अनुभव को देखने के लिए 5-डी थियेटर भी बनाया गया हैं।

इस गैलरी में एक रोबोट सिटी भी बनाई गई है।इसे 127 करोड़ रुपए के खर्च से बनाया गया है। इस रोबोट सिटी में दो सौ रोबोट द्वारा नाश्ता बनाया जायेगा और परोसा भी जायेगा। यहां पर 79 तरह के 200 से ज्यादा रोबोट हैं।

यहां पर 14 करोड़ रुपए खर्च का नेचर पार्क भी बनाया गया है। इस पार्क में मिस्ट बांबू टनल, ऑक्सीजन पार्क, चेस और योग स्पेस, ओपन जिम, बच्चों के लिए प्ले एरिया बनाई गई है। यहां पर जॉगिंग और वॉकिंग ट्रैक और बच्चों के लिए भूलभुलैया भी बनाई गई है।

यह भी पढ़ें: कामिका एकादशी: व्रत पूजा व पारण का उचित समय जानने के लिए पूरा पढ़े

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: