PoliticsTrending

नितिन गडकरी का विपक्ष पर हमला, कहा- राजनीतिक लाभ के लिए चलाया जा रहा नापाक और मनगढ़ंत अभियान

राजनीतिक लाभ के लिए नापाक और मनगढ़ंत अभियान चलाया जा रहा है। दरअसल, गडकरी को पिछले

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनके बयानों को तोड़ मरोड़कर प्रचारित करने के लिए विरोधियों पर निशाना साधते हुए इसे मनगढ़ंत बताया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, राजनीतिक लाभ के लिए नापाक और मनगढ़ंत अभियान चलाया जा रहा है। दरअसल, गडकरी को पिछले सप्ताह भाजपा संसदीय बोर्ड से हटा दिया गया था। इसके बाद उनके कुछ बयानों को लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही थीं। यह जताया जा रहा था कि, उनकी सरकार और पार्टी से अनबन चल रही है।

हिमांचल: पंजाब सीएम ने मोदी पर कसा तंज, कहा- ‘हर खाते में 15 लाख रुपये’ का पापड़ कहां

हालांकि, इन सब अटकलों को उन्होंने खारिज कर दिया। गडकरी ने ट्वीट कर अटकलभरी खबरों को लेकर संकेत दिया कि, वो नापाक और मनगढंत खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सरकार और पार्टी के व्यापक हित में कानूनी कार्रवाई का सहारा ले सकते हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘आज एक बार फिर, मुख्यधारा के मीडिया, सोशल मीडिया के कुछ वर्गों और विशेष रूप से कुछ लोगों ने मेरे खिलाफ नापाक और मनगढ़ंत अभियान जारी रखने का प्रयास किया। बिना संदर्भ के मेरे सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिए गए भाषणों को गढ़ा गया।’

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: