
यूपी: गर्मी ने तोड़ा पिछले 10 साल का रिकॉर्ड, पारा 48 के पार ….
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में कुछ बदलाव की उम्मीद है। कई दिनों से मौसम के तेवर तल्ख हैं।
यूपी: उत्तर प्रदेश में अभी भीषण तपिश और लू का सिलसिला जारी है। इसी के चलते संगम नगरी कहीं जाने वाली प्रयागराज में गर्मी नई ऊंचाई छू ली है। बता दें कि गुरुवार को देश का सबसे गर्म स्थान प्रयागराज रहा है इसी के साथ गर्मी ने बीते दिन पिछले 10 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। शनिवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात में भी न्यूनतम पारा भी 27 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
माना जा रहा है कि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में कुछ बदलाव की उम्मीद है। कई दिनों से मौसम के तेवर तल्ख हैं। शुक्रवार को यहां पारा 47.7 डिग्री पहुंच जाने से बांदा जिला प्रदेश के सबसे ज्यादा गर्म शहरों की सूची में रहा।
कृषि विश्वविद्यालय मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिनेश शाहा ने बताया कि पूर्वी विक्षोभ के कारण हवा से नमी खत्म हो गई है। इससे तापमान में काफी इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। बूंदाबांदी हो सकती है।