Uttar Pradesh

UP चुनाव 2022 : आरोप लगाते हुए पूर्व जिलाअध्यक्ष ने छोड़ा मायावती का साथ

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने बसपा छोड़ आजाद भारत पार्टी का दामन थाम लिया

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाजपार्टी को लगातार झटका मिलता जा रहा है | आपको बता दें कि चुनाव नजदीक आते देख पार्टी के सभी नेता दल-बदल में लग लगे है | इसी क्रम में आज एक बार फिर सहारनपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है | इसी के साथ मायावती को बड़ा झटका लगा है | पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने बसपा छोड़ आजाद भारत पार्टी का दामन थाम लिया है | इस दौरान उन्होंने पार्टी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए है | उन्होंने कहा की पार्टी अपने मिशन से भटक रही है इसलिए वह पार्टी का साथ छोड़ रहे है |

मजीद अली ने कहा कि प्रदेश में 85 फीसद दलित,OBC और अल्पसंख्यक है | यदि यह सभी एक हो जाएँ तो इनकी सरकार बन सकती है |आजाद पार्टी सभी को साथ लेकर चल रही है |इतना ही नहीं BSP में तो बड़े नेता मुश्किल आने पर पहचानने से मना कर देते है |

मजीद अली के पार्टी छोड़ने और आजाद पार्टी में शामिल होने के कई मायने निकले जा रहे है | कहा जा रहा है कि पार्टी छोड़ने के बाद मजीद अली सदर से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकते है |

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: