
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए है आज भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी। दूसरी लिस्ट जारी करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बहेड़ी से छत्रपाल सिंह गंगवार तथा भोजीपुरा से बहोरन लाल मोर को पार्टी ने टिकट दिया है।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी पहले लिस्ट में ही इस जनपद की 9 विधानसभा सीटों में से 7 पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। छत्रपाल सिंह पहली बार वर्ष 2007 में बड़ी सीट से बीजेपी के टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे तब उन्होंने समाजवादी पार्टी के अताउल्लाह रहमान को पराजित किया था इसके बाद 2017 में मोदी लहर में एक बार फिर छत्रपाल सिंह गंगवार ने बसपा के नसीम अहमद को करीब 42000 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी।
बरेली शहर- डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना
बरेली कैंट- संजीव अग्रवाल
मीरगंज- डॉक्टर डीसी वर्मा
फरीदपुर- प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल
आंवला- धर्मपाल सिंह
बिथरी चैनपुर- डॉक्टर रघुवेंद्र शर्मा
नबाबगंज- डॉक्टर एमपी आर्य
बहेड़ी- छत्रपाल गंगवार
भोजीपुरा- बहोरन लाल मौर्य