India Rise Special

UP Elections 2022: चुनाव से पहले सपा का कुनबा हुआ मजबूत, अब इन पार्टियों ने दिया समर्थन

महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने इं. कुमुदिनी यादव सुल्तानपुर को राष्ट्रीय सचिव नामित किया है

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी को कई दलों ने समर्थन देने की घोषणा की। उनके समर्थन के लिए अखिलेश यादव ने धन्यवाद दिया है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी को समर्थन देने वालों में आई.पी. कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जन अधिकार मंच तथा चेयरमैन जिला सहकारी बैंक बांदा, हेमंत कुमार कुशवाहा पूर्व लोकसभा प्रत्याशी चंदौली एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत समानता पार्टी, नरेन्द्र कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष महानतावादी दल, हरि शंकर सबरीवाला संघ अधिष्ठाता राष्ट्रीय संघ, ओम प्रकाश मौर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष रोजगार आंदोलन मंच तथा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया (अम्बेडकर) अध्यक्ष बाल किशन गुप्ता आदि मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए आम आदमी पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिवाकर यादव आम आदमी पार्टी छोड़कर अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

प्रकोष्ठों ने पदाधिकारी किये नामित

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने इं. कुमुदिनी यादव सुल्तानपुर को राष्ट्रीय सचिव नामित किया है। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. फ़हद द्वारा दाउद खान उन्नाव, चौधरी नजाकत अली अमरोहा एवं अमित यादव सुल्तानपुर को राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के सिद्धार्थ सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अरकान अहमद उन्नाव को राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मो0 इकबाल कादरी द्वारा राजिन्दर सिंह उर्फ नीटा कानपुर को राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आशुतोष सिंह यादव ‘सुनील‘ गाजीपुर को राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: