मुरादाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के ठाकुरद्वारा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने सरकार के विकास कार्यों का बखान किया तो दूसरी तरफ विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, सपा के लोग तमंचे की फैक्ट्री लगाते थे। हम डिफेंस कॉरिडोर बना रहे हैं। सपा कार्यकाल में प्रदेश में 700 दंगे हुए। भाजपा के शासन में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। पहले माफिया जमीनों पर कब्जा करते थे। आज उनके कब्जे से सरकार जमीनों को वापस लेने का काम कर रही है। अपराधी-माफिया जेल में हैं और बाहर आने से भी डरते हैं।
सीएम योगी ने कहा कि, बहन-बेटियों की सुरक्षा सरकार की पहली जिम्मेदारी है। जिसे सरकार पूरी तरह से निभा रही है। कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अपराधी आज कोई भी उसे बख्शा नहीं जा रहा है। उसके खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है।