नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए कुशीनगर के पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे।
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद आरपीएन सिंह ने कहा कि 32 सालों तक में एक ही पार्टी में रहा मैंने पूरे लगन से काम किया लेकिन वह पार्टी नहीं अब वह रह गई जिसमें मैंने काम किया। आरपीएन सिंह ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र निर्माण के लिए जो कार्य किया उससे प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहा हूं।
आपको बता दें कि आज सुबह की आर पी एन सिंह ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया है इस्तीफे के बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा मैं प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान के लिए तत्पर हूं।
आपको बता दें कि आरपीएन सिंह की स्थिति के 1 दिन पूर्व ही उन्हें कांग्रेश के द्वारा जारी की गई स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया था। इतना ही नहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री अब तक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व झारखंड के प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे इतना ही नहीं आरपीएन सिंह मनमोहन की अगुवाई वाली यूपीए सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे वह 2009 से 2014 तक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर लोकसभा सीट से सांसद रहे इससे पहले वह पडरौना विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रहे उन्हें साल 2014 2019 में लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।