
Politics
UP Election 2022: कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी, इतनी महिलाओं को मिला टिकट
आज एक बार फिर कांग्रेस पार्टी ने दूसरी लिस्ट में 41 प्रत्याशियों की सूची में 16 महिलाओं को जगह दी है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया के चलते आज कांग्रेस पार्टी ने अपनी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का ऐलान भी कर दिया है इसी क्रम में आज एक बार फिर कांग्रेस पार्टी ने दूसरी लिस्ट में 41 प्रत्याशियों की सूची में 16 महिलाओं को जगह दी है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 41 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 16 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है।

