PoliticsTrending

UP Election 2022: SBSP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने किया नामांकन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने जहूराबाद सीट से नामांकन किया है

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर उम्मीदवार अपनी चुनाव प्रचार के साथ ही नामांकन करने में जुटे हुए हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने जहूराबाद सीट से नामांकन किया है। उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर शुक्रवार को अपना पर्चा दाखिल किया।
ओमप्रकाश राजभर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। लेकिन कुछ समय पहले ही उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा देकर खुद की पार्टी को एनडीए गठबंधन से अलग कर लिया था। जिसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। विधानसभा चुनाव 2022 में सपा के साथ एसबीएसपी का गठबंधन है।
गौरतलब है कि, सपा के साथ जाने से पहले राजभर ने ओवैसी के साथ मिलकर भागीदारी संकल्प मोर्चा का ऐलान किया था। लेकिन बीच में ही ये मोर्चा टूट गया और ओवैसी ने बाबूसिंह कुशवाहा के साथ मिलकर नया मोर्चा बना लिया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: