PoliticsTrending

UP Election 2022: प्रियंका का मथुरा दौरा आज, प्रचार के आखिरी दिन करेंगी रोड- शो

 विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा।

मथुरा: विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। जिसके लिए मंगलवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में प्रचार थमने से पहले मथुरा में कांग्रेस और रालोद के नेता आगरा में प्रचार करने पहुंचेंगे।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मथुरा में रोड-शो करेंगी तो वहीं दूसरी तरफ रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी आगरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इन नेताओं की जनसभा और रोड-शो के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आपको बता दें कि, प्रियंका गांधी मथुरा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर के समर्थन में रोड शो के जरिए चुनाव प्रचार करेंगी। वह करीब दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचेंगी। इसके बाद मथुरा में आकाशवाणी केंद्र से चुनाव प्रचार आरंभ करेंगे। वहां से वह वृंदावन गेट, चौक बाजार होते हुए विश्राम घाट पहुंचेंगी। विश्राम घाट पर वह यमुना पूजन करेंगी। जहां से वह खुली गाड़ी में रोड शो करते हुए होली गेट पहुंचेंगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: