PoliticsTrending

UP Election 2022: अपना गढ़ बचाने में जुटीं प्रियंका गांधी, कई जनसभाओं को करेंगी संबोधित

आज प्रियंका गांधी के रायबरेली दौरे का दूसरा दिन है

रायबरेलीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली रायबरेली सीट के दो दिवसीय दौरे पर हैं। प्रियंका गांधी इस दौरान रायबरेली के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में ताबड़तोड़ चुनाव अभियान में हिस्सा ले रहीं हैं।
इससे पहले प्रियंका गांधी ने जोहवा शर्की, कोरांव, गुरबक्शगंज और डलमऊ में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इसके साथ ही शनिवार शाम को सरेनी में एक जनसभा में  कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार करने के लिए संबोधित किया वहीं सेमरी में स्वागत समारोह में भी प्रियंका गांधी ने हिस्सा लिया। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने लालगंज में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर कांग्रेस को वोट देने की अपील की।
आज प्रियंका गांधी के रायबरेली दौरे का दूसरा दिन है। आज प्रियंका गांधी सदर विधानसभा ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्रों में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी और कांग्रेस के पक्ष में माहौल को मजबूत करने की कोशिश करेंगी।
दरअसल कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली रायबरेली सीट पर यूपी ही नहीं बल्कि देशभर के नेताओं की नजरे हैं। रायबरेली जिले में 6 विधानसभा सीटें हैं। सदर, सरेनी, बछरावां, ऊंचाहार, हरचंदपुर और सलोन विधानसभा सीट।
2017 के विधानसभा चुनाव में 2 सीटों पर कांग्रेस ने को जीत मिली थी। जबकि तीन विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। वहीं एक सीट सपा को मिली थी। इस बार 6 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए बीजेपी पूरी ताकत से कांग्रेस के गढ़ में जनसभाएं और जनसंपर्क चला रही है। लगातार बीजेपी के बड़े नेता रायबरेली का दौरा भी कर रहे हैं। खासतौर से ऊंचाहार विधानसभा में बड़े नेताओं की भी नजरें हैं, क्योंकि ये वही सीट है, जहां पर मोदी लहर में सपा ने जीत हासिल कर ली थी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: