
चंडीगढ़:: पंजाब विधानसभा चुनाव के बीच से अब तक जारी आपसी कलह के बीच कांग्रेस पार्टी ने प्रधान की नियुक्ति कर दी। पार्टी आलाकमान ने अमरिंदर सिंह बरार को पंजाब में पार्टी का नया प्रमुख नियुक्त किया है। जबकि प्रताप सिंह बाजवा विधायक दल के नेता चुने गए | वही भारत भूषण आशू को वर्किंग प्रेसिडेंट ऑफ पंजाब के लिए नेता नियुक्त किया गया।
आपको बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी में पंजाब और उत्तर प्रदेश में सभी 5 राज्यों से पार्टी के अध्यक्षों से इस्तीफा ले लिया था। वहीं शनिवार देर रात कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पंजाब अध्यक्ष पद की नियुक्ति के लिए जानकारी दी।