![](/wp-content/uploads/2022/03/diggaj-1.jpg)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम भाजपा ने बाजी मारते हुए सत्ता पर फिर से काबिल कर इतिहास रच दिया है। लेकिन विधानसभा चुनाव के जड़ में कई सियासी दिग्गज चित हो गए। बता दें कि सबसे पहले योगी सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी जिले की सिराथू सीट से चुनावी हार का बड़ा उलटफेर का शिकार हुए हैं। बता दें कि इस केशव प्रसाद मौर्य को सपा गठबंधन के प्रत्याशी ने मात दी है जो पहली बार उप मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनावी मैदान में थी। अपना दल कम हीरावादी की डॉक्टर पल्लवी पटेल न्यू नेम आती है हालांकि उन्होंने अपना दल कमरा वादी से चुनाव ना लड़का समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर साइकिल के चिन्ह पर चुनाव लड़ा था।
गौरतलब है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में दर्जनों विधायक और मंत्री उलटफेर का शिकार हुए हैं। सबसे पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इसका शिकार हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ बलिया जिले की बासुंडी सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम गोविंद चौधरी को भी भाजपा की केतकी सिंह ने मार दी है। बीजेपी से बगावत कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य उलटफेर का शिकार हुए और उन्हें कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से हार का सामना करना पड़ा है। अपना दल कमरा वादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल प्रतापगढ़ की सदस्य से चुनाव हार गई है।
अमेठी राजघराने से ताल्लुक रखने वाले संजय सिंह भी चुनाव हार गए हैं उनकी पत्नी जगत सिंह अमेठी से भाजपा के सिंबल पर चुनाव जीती कि इस बार उनकी जगह संजय सिंह को भाजपा ने चुनाव लड़ा था लेकिन गायत्री प्रजापति की पत्नी मेहरा जी प्रजापत ने उन्हें मात दी । इतना ही नहीं योगी सरकार गन्ना मंत्री सुरेश राणा को भी राष्ट्रीय लोकदल के अशरफ अली ने हरा दिया है तो वहीं दूसरी तरफ हाथरस की सादाबाद सीट से भाजपा के रामवीर उपाध्याय जी चुनाव हार गए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तीसरी सफलता हासिल नहीं कर पाए और उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह प्रतापगढ़ पट्टी से चुनाव हार गए हैं जबकि योगी सरकार में मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी भी चुनाव हार गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ मथुरा जिले में लगातार जीतते आ रहे हैं श्याम सुंदर शर्मा को भी हार का सामना करना पड़ा है।