India Rise Special

बर्फीली हवाओं ने बदला हल्द्वानी और नैनीताल के मौसम का मिज़ाज, चम्पावत के पारे में दर्ज हुई इतनी गिरावट

हल्द्वानी ।25 दिसम्बर को क्रिसमस पर हुई बर्फबारी का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। उत्तर – पश्चिम दिशा में चलने वाली हवा ठंड को और बढ़ा रही है। इसके चलते प्रदेश के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक काफी ठंड पड़ रही है। नैनीताल व हल्द्वानी काफी ठंड देखने को मिल रही है। दोनों जगहों के तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया है।

 

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि, ” अगले दो दिन कुमाऊं मंडल में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। चार जनवरी के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से चार व पांच जनवरी को पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश व हिमपात हो सकता है। छह जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ अधिक मजबूत होने की संभावना है।”

 

कुमाऊं के कुछ खास क्षेत्रों का तापमान

 

स्थान अधिकतम न्यूनतम

 

हल्द्वानी 21.2 8.6

 

पंतनगर 20.4 7.9

 

नैनीताल 12.5 6.7

 

अल्मोड़ा 21.5 1.3

 

चम्पावत 14.8 -0.6

 

पिथौरागढ़ 19.5 1.4

 

बागेश्वर 20.2 4.3

 

मुक्तेश्वर 15.7 2.0

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: