PoliticsTrending

. यूपी: इस दिन कांग्रेस को मिलेगा नया सेनापति, ये हैं सबसे बड़े दावेदार…

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार ताल ठोक रहे हैं। लेकिन इसके लिए कौन मुफीद होगा यह चर्चा का विषय बना। सूत्रों की

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस(congress) की इकाई को भंग कर दिया गया था। उसके बाद से अब तक कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद पर लगातार मंथन चल रहा है। इसको लेकर अभी तक स्थिति क्लियर नहीं हुई है। माना जा रहा है कि राजस्थान में 13 से लेकर 15 मई तक होने वाले चिंतन शिविर से पहले यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष का नाम भी तय हो जाएगा। उत्तर प्रदेश (uttar pradesh)पंजाब ,उत्तराखंड सहित पांच राज्यों के चुनाव में मिली हार के बाद इस चिंतन शिविर में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर मंथन किया जाएगा। गौरतलब है कि 10 मार्च को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से अभी तक यूपी कांग्रेस को नए अध्यक्ष नहीं मिल पाया है।

प्रशांत किशोर के फॉर्मूले पर हो रहा विचार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार ताल ठोक रहे हैं। लेकिन इसके लिए कौन मुफीद होगा यह चर्चा का विषय बना। सूत्रों की माने तो यूपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए प्रशांत किशोर के फार्मूले को अपनाया जा सकता है। हालांकि प्रशांत किशोर की फाइनल बातचीत कांग्रेस से फैल रही है लेकिन उन्होंने दो फार्मूले दिए थे। प्रशांत किशोर मैं अपना पहला फार्मूला देते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश को चार जोन में बांट दिया जाए और सभी के अलग-अलग अध्यक्ष बनाए जाएं। इससे पूरे प्रदेश में कांग्रेस को बेहतर पकड़ मिल सकेगी और बूथ लेवल के कार्यकर्ता भी मिल जाएंगे।

यूपी: युवा कांग्रेस ने की कोरोना के दौरान हुई मौतों की उच्च स्तरीय जांच की मांग

वह प्रशांत किशोर ने एक फॉर्म फार्मूला देते हुए कहा था कि पूरे यूपी में एक ही प्रदेश अध्यक्ष हो और उसके नीचे 4 जोन के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाएं। इससे निगरानी और मैनेजमेंट की व्यवस्था को बेहतर किया जा सकेगा। प्रदेश अध्यक्ष और चारों कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष टॉप लीडरशिप को रिपोर्ट देते रहेंगे।

यूपी: अखिलेश ने BJP पर बोला हमला, कहा- मंहगाई ने गरीब को दलदल में डाल

इन नामों की चर्चा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 6 नामों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। जिसमें दलित समाज से आने वाले पीएल पुनिया, ब्राह्मण चेहरा प्रमोद तिवारी, मुस्लिम चेहरा नसीमुद्दीन सिद्दीकी के अलावा आचार्य प्रमोद कृष्णम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री और विधायक वीरेंद्र चौधरी का नाम शामिल है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: