
Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति कोविंद का संबोधन
राष्ट्र संबोधन में राष्ट्रपति संबोधन के दौरान वीरता पुरस्कारों का भी ऐलान
नई दिल्ली: भारत में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जहां एक तरफ से नहीं गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर झांकियों से लेकर संगीत कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। इसी के चलते हैं हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करेंगे। देश के राष्ट्र संबोधन में राष्ट्रपति संबोधन के दौरान वीरता पुरस्कारों का भी ऐलान करेंगे। राष्ट्रपति कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शाम 7:00 बजे राष्ट्र के नाम एक संबोधन करेंगे जो आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में प्रसारित किया जाएगा।
आपको बता देंगे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी को कवर करने के लिए दूरदर्शन ने बड़ी तैयारी की है। जानकारी के मुताबिक हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा इसका प्रसारण क्षेत्रीय भाषाओं में किया जाएगा।
सूचना प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी में कहा कि दूरदर्शन ने गणतंत्र दिवस समारोह के सीधे प्रसारण के लिए नेशनल स्टेडियम के गुंबद राष्ट्रीय युद्ध स्मारक इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन के बीच कई अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर कैमरे लगाए। साथी पूरे समारोह के विहंगम दृश्य दिखाने के लिए दूरदर्शन 360-degree कैमरे लगाए इसमें से एक कैमरा राजपथ पर और दूसरा इंडिया गेट के शीर्ष पर लगाया गया है।
राष्ट्रपति मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया आजादी के क्षेत्र में वर्ष के उत्सव के रूप में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। दूरदर्शन द्वारा इस साल के गणतंत्र दिवस का प्रसारण ना केवल बड़े पैमाने पर होगा बल्कि अनूठी विशेषताओं से लैस भी होगा क्योंकि इस बार गणतंत्र दिवस को कॉल करने के लिए दूरदर्शन ने 160 से अधिक कर्मचारी तैनात किए हैं।