
गोंडा : उत्तर प्रदेश में तीसरे और चौथे चरण से पहले राजीतिक दलों की बयानबाजी तेज हो गयी हैं | इसी क्रम में आज गोंडा में भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बयान देकर सुर्ख़ियों में छ गए हैं | बता दें कि आज जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी क्षत्रिय हैं | उन्होंने कहा, ‘ओवैसी ईरान वाले नहीं हैं, बल्कि भगवान श्रीराम के वंशज हैं |
गौरतलब हैं कि बीजेपी सांसद अपने बेटे की जनसभा को संबोधित कर रहे थे | इस दौरान मंच से विरोधियों पर निशाना साधा और भाजपा की नीतियां बताई | इतना ही नहीं नीतियां बताते हुए उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी का झगड़ा अखिलेश यादव से है, क्योंकि अखिलेश मुसलमान का वोट चाहते तो हैं, लेकिन मुसलमानों को खुलकर के क्रेडिट नहीं देना चाहते |मुसलमान नेताओं को साथ बैठाना नहीं चाहते हैं | उन्होंने कहा कि ‘ओवैसी और अखिलेश की लड़ाई इसलिए है कि मुस्लिम की लीडरशिप किसके हाथों होनी चाहिए |
अखिलेश पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि ‘अखिलेश एक नंबर के धोखेबाज हैं |बाप को धोखा दे दिया, चाचा को धोखा दे दिया | धोखा देना उनका काम है | अब स्वामी प्रसाद मौर्या को भी धोखा दे दिया |मौर्या भी सपा में जाकर लुट गए |