
बहराइच: उत्तर प्रदेश में हो रहे चौथे चरण के चुनाव के बीच बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बहराइच पहुंचे | जहाँ उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा | जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की 10 मार्च को प्रदेश में अब सपा की सरकार बनने जा रही है | उन्होंने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि चौथे चरण के मतदान के साथ ही सपा दोहरा शतक लगाने वाली है |उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के लोग अब डोर-ट-डोर प्रचार नहीं कर रहे हैं क्योंकि थूक लगाकर पर्चा बांटने वालों को जनता ने महंगा हो चुका लाल सिलिंडर दिखा दिया है |
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेता चुनाव तक ही सिर्फ अनाज दे रहे हैं | उन्होंने कहा कि ईवीएम पर सपा का बटन दबाकर मुफ्त राशन को पाते रहें | उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी आधी हो गई है | ये चुनाव किसानों के मान सम्मान का चुनाव है | अखिलेश ने कहा की इस बार प्रदेश में सपा गठबंधन की ऐतिहासिक जीत होगी | उन्होंने कहा कि, सरकार बनने पर 300 यूनिट घरेलू बिजली बिल माफ होगी | पुरानी पेंशन की बहाली होगी | साथ ही किसानों के लिए सिंचाई मुफ्त करेंगे | छात्रों को लैपटॉप देने का काम करेंगे |