PoliticsTrending

UP Election 2022: महंगाई पर अखिलेश की जनता से अपील, कहा – जिस घर में शाह जाएँ, वे लाल सिलेंडर जरूर दिखाएं

जब आप सरकार में आए थे तब सिलेंडर के दाम क्या थे और आज सिलेंडर के दाम क्या है।

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व आज एक बार फिर अखिलेश यादव ने शनिवार को गाजियाबाद में सपा और रालोद की संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। बढ़ती हुई महंगाई को लेकर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जिस घर का दरवाजा अमित शाह बजाएं या डोर टू डोर कंपनी में हो जाएं तो लोग उन्हें लाल सिलेंडर जरूर दिखाएं। साथ उन्होंने यह भी कहा कि वह इस दरवाजे में जाएं वहां के लोगों से यह पूछे कि जब आप सरकार में आए थे तब सिलेंडर के दाम क्या थे और आज सिलेंडर के दाम क्या है।

प्रेस वार्ता के दौरान किसानों को मुद्दों को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि किसान आंदोलन में शामिल किसानों को इस सरकार ने मवाली कहा था, आतंकवादी बताया, पाकिस्तानी बताया आंदोलनजीवी बताया लेकिन महात्मा गांधी की हत्या करने वालों को इस बार उत्तर प्रदेश की जनता सबक सिखाएगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: