PoliticsTrending

UP Election 2022: मथुरा की तीन विधानसभाओं में AAP ने घोषित किये प्रत्याशी

'आप' ने मथुरा से 3 विधानसभा चुनाव के संभावित प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है

मथुराः यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियों तेज हो गई हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने 3 विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जिसके बाद से संभावित आप प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है। 2022 का चुनाव नजदीक आते ही अब राजनीतिक पार्टी भी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतर चुकी हैं और जनता को रिझाने का पूरा प्रयास कर रही हैं। ‘आप’ ने मथुरा से 3 विधानसभा चुनाव के संभावित प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इसमें मांट विस से किसान नेता रामबाबू कटैलिया, छाता विस से प्रहलाद चौधरी के बाद अब मथुरा वृन्दावन सीट से कृष्ण कुमार शर्मा को संभावित प्रत्याशी बनाया गया है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने मथुरा में सबसे पहले मांट विधानसभा से संभावित प्रत्याशी की घोषणा की है। किसान नेता रामबाबु कटैलिया को प्रत्याशी घोषित किया है। रामबाबु कटैलिया को बाजना में आयोजित महापंचायत में सांसद संजय सिंह ने घोषित किया है। वहीं छाता विस सीट से आम आदमी पार्टी ने प्रहलाद चौधरी को संभावित उम्मीदवार बनाया है। प्रहलाद चौधरी की घोषणा लखनऊ स्थित कार्यालय पर आप सांसद संजय सिंह ने की है। 12th पास प्रहलाद चौधरी छाता के हतना गांव के रहने वाले हैं। प्रहलाद चौधरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी युवा, किसान, गरीबों का खास ख्याल रखती है।
वृन्दावन से कृष्ण कुमार शर्मा लड़ेंगे चुनाव
मथुरा की वृन्दावन विस सीट से कृष्ण कुमार शर्मा आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। BA, LLB कर चुके कृष्ण कुमार शर्मा 33 साल के हैं और इन्होंने 23 साल की उम्र में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वृन्दावन विस सीट से 2012 में पर्चा दाखिल किया था, लेकिन उम्र कम होने के कारण उनका पर्चा खारिज कर दिया गया था। अब कृष्ण कुमार शर्मा ने एक बार फिर चुनावी मैदान में कूदने का मन बनाया है और आप ने उनको मौका दिया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: