
मथुरा : कांग्रेस के शिविर में महिला पदाधिकारी से हुई अभद्रता
यूपी के मथुरा जिले के वृंदावन में आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत रविवार को हुई। लेकिन प्रशिक्षण शिविर में एक महिला कार्यकर्त्ता के साथ अभद्रता होने से पहले ही दिन बखेड़ा खड़ा हो गया।
वृंदावन से कांग्रेस ने ब्लाक अध्यक्ष सहित जिला और शहर अध्यक्षों के प्रशिक्षण की शुरुआत की है। यह प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टीम दे रही है। इस बैठक को आगरा और कानपुर मंडल के कांग्रेस पदाधिकारी भाग लेने पहुंचे थे।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रीति तिवारी ने उस वक्त कार्यक्रम स्थल पर पहुंची , जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का वर्चुअल संबोधन चल रहा था। उनका आरोप है कि प्रवेश के दौरान पार्टी के उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित ने उनका कंधा पकड़कर रोक दिया।
यूपी कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रीति तिवारी ने प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शिविर छोड़ दिया। उन्हें मनाने के लिए पार्टी के बड़े नेता तक जुट गए। कार्यक्रम में भाग करने आए पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद तक पहुंच गया।
कांग्रेस के उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित के व्यवहार से प्रीति तिवारी भड़क गईं। उन्होंने इसे अपने साथ बदसलूकी बताते हुए शिविर को छोड़ दिए। इस स्थिति में उन्हें मनाने के लिए कांगेस के विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर, वरिष्ठ नेता महेश पाठक जुटे रहे।