Indiaकारोबार

BANK HOLYDAY :जुलाई में हैं कई त्यौहार , जानिये कब – बैंक रहेंगे बंद

यूँ तो आम दिनों में छुट्टी का जनजीवन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ता लेकिन जब बैंकों की छुट्टी की बात आती है तो अर्थव्यवस्था का  पहिया मानो थम ही जाता है। इसी क्रम में हम आपको जुलाई में अलग-अलग त्योहारों की वजह से बैंकों में होने वाली छुट्टियों के बारे में बताने जा रहे है। जी हाँ इस बार आयने वाले जुलाई महीने में 15 दिन बैंक में अवकाश रहेगा। आरबीआई के अनुसार रथयात्रा, भानु जयंती, बकरीद, केर पूजा जैसे त्यौहारों के कारण आने वाले माह में कई दिन बैंक बंद रहेंगे। यूँ तो भारतीय संस्कृति में हर दिन त्यौहार होता है लेकिन इस बार जुलाई में पहला त्यौहार 12 तारीख को है। इस दिन इम्फाल, भुवनेश्वर में रथयात्रा को बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। जिसकी वजह से यहां बैंक कर्मियों का अवकाश रहेगा। वहीं, इस महीने की आखिरी छुट्टी केर पूजा की वजह से रहेगी। आइए आपको बताते हैं कि जुलाई में बैंक कब-कब बंद रहेंगे।

4 JULY  – रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

10 JULY – 11 JULY – शनिवार और रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

12 JULY- रथ-यात्रा त्यौहार के कारण भुवनेश्वर और इम्फाल के  बैंक बंद रहेंगे।

13 JULY- भानु जयंती पर्व की वजह से गंगटोक के  बैंक बंद रहेंगे।

14 JULY – दुरुकपा तेस्ची त्यौहार के कारण गंगटोक के  बैंकों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

16 JULY – देहरादून के बैंक हरेला त्यौहार के कारण इस दिन बंद रहेंगे।

17 JULY – खर्ची पूजा के कारण अगरतला- शिलांग के बैंक बंद रहेंगे।

18 JULY- रविवार की साप्ताहिक छुट्टी

19 JULY- Guru Rimpoche’s Thungakar के गंगटोक के बैंक बंद रहते हैं।

20 JULYई- बकरीद के कारण जम्मू, श्रीनगर, त्रिवेंद्रम के बैंक बंद रहेंगे।

21 JULY- अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरू, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कोलकाता, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, पटना, रायपुर, न्यू दिल्ली, पणजी, रांची में बकरीद का त्यौहार 21 जुलाई को मनाया जाएगा। इस वजह से बैंक यहां बंद रहेंगे।

24 JULY – 25 JULY – शनिवार और रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

31 JULY – केरा पूजा की वजह से इस दिन अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: