India Rise Special

UP: बृजलाल खाबरी ने ग्रहण किया प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, धीरज गुजर

लखनऊ: कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी(brijlal khabri) ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। राजधानी स्थित प्रदेश कार्यालय में कई वरिष्ठ नेताओं के बीच बृजलाल खाबरी ने पदभार ग्रहण किया। प्रदेश अध्यक्ष(statepresident) के साथ साथ छह प्रांतीय अध्यक्षों ने भी पदभार ग्रहण किया। इस पदभार ग्रहण समारोह में छह प्रांतीय अध्यक्षों के तौर पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, वीरेंद्र चौधरी, योगेश दीक्षित, अजय राय और अनिल यादव ने पदभार ग्रहण किया।

इस समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी,(pramod tiwari) पीएल पुनिया,(pl punia) पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, धीरज गुजर आदि मौजूद रहे। खाबरी ने कार्यभार संभालने से पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यभार संभालते ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष को गले लगाकर बधाई दी।

भोजपुरी अभिनेत्री सहर अफशा फ़िल्मी दुनिया को अलविदा, जानिए क्या है वजह ?

यूपी में चुनौतियां ज्यादा, हम देंगे साथ: अजय लल्लू

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने डेली इनसाइडर से ख़ास बातचीत में कहा कि ने प्रदेश अध्यक्ष व उनकी टीम को बहुत बहुत बधाई। उत्तर प्रदेश में चुनौतियां हैं, एक एक कांग्रेस कार्यकर्ता साथ चलेगा और जनता की आवाज बनेगा। हम जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। हमारे नेता राहुल गांधी भारत जोड़ने का संकल्प लेकर सड़कों पर निकले हैं। हम उनके साथ हैं और कांग्रेस ने भारत की एकजुटता के लिए हमेशा कुर्बानियां दी हैं। हमारे लिए देश सर्वोपरि है और देश की एकता के लिए हम निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।

सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता है बृजलाल खाबरी में: पीएल पुनिया

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया का कहना है कि बृजलाल खाबरी में सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता है। वे एक कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं, उन्होंने हमेशा ही कांग्रेस को मज़बूत करने के लिए काम किया है। नए प्रदेश अध्यक्ष व उनकी टीम संगठन को और मज़बूत करेगी और इसका प्रमाण आगामी निकाय चुनाव में देखने को मिलेगा। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का ग्राफ भी बढ़ेगा।

गांव-गांव, घर-घर पहुंचाएंगे कांग्रेस की नीतियां: वीरेंद्र चौधरी

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष और विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा है कि शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है, उसको बखूबी निभाएंगे। हम गांव-गांव, घर-घर कांग्रेस की नीतियों को लेकर जायेंगे। कांग्रेस पार्टी सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। हम जात, धर्म, मज़हब आदि से पहले भारतीय हैं और कांग्रेस का उद्देश्य है कि हर भारतीय खुशहाल हो। भारत जोड़ने का संकल्प हमने लिया है और राहुल गांधी भारत को एकजुट करने के लिए सड़कों पर निकल पड़े हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: