
शपथ समारोह से पहले बीजेपी के 12 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है। इन सभी मंत्रियों ने शपथ समारोह से पहले ही अपना इस्तीफा दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में ये पहला और सबसे बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार है। मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में 25 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है, जबकि 28 को राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं, शपथ समारोह से पहले बीजेपी के 12 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया। इस मंत्रिमंडल विस्तार को सबसे बड़ा फेरबदल बताया जा रहा है। इस कैबिनेट विस्तार में 43 मंत्रियों ने शपथ ली। ये शपथ समारोह राजभवन में संपन्न हुआ।
12 मंत्रियों की छुट्टी
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, श्रम मंत्री संतोष गंगवार और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समेत कई मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, वन और पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, राव साहब दानवे, रतन लाल कटारिया, प्रताप सारंगी और देव श्री बैनर्जी ने भी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है। इन सभी मंत्रियों ने शपथ समारोह से पहले ही अपना इस्तीफा दिया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्री पद के संभावित चेहरों के साथ अपने आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और भारतीय जनता पार्टीके अध्यक्ष जे पी नड्डा भी प्रधानमंत्री आवास पर मौजूद थे।
बता दें कि मई 2019 में प्रधानमंत्री के रूप में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार किया है। कर्नाटक के राज्यपाल बनाए गए केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत सहित कुल 53 मंत्री हैं और नियमानुसार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में अधिकतम मंत्रियों की संख्या 81 हो सकती है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, जी किशन रेड्डी और पुरुषोत्तम रुपाला को आज प्रमोशन मिला है।
यह भी पढ़ें: बंदर चाय की दुकान पर कर रहा काम, रगड़-रगड़कर धूल रहा बर्तन