
रमजान 2022: राजधानी में दिखा चाँद, पहला रोजा कल
लखनऊ के ऐशबाग स्थित ईदगाह में इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने मिनी
लखनऊ: देश में रमजान का पवित्र महीना कल से शुरू हो रहा है। आज राजधानी लखनऊ में चांद देखा गया और चांद को देखने के बाद धर्मगुरु राशिद फिरंगी महली ने रमजान की पुष्टि की। यदि आज चांद नहीं दिखता तो रविवार को चांद देखा जाता और 4 अप्रैल यानी सोमवार को पहला रोजा होता। आज चांद का दीदार हो जाने के बाद लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और पहले रोजे की तैयारियों में जुट गए। बता दें कि मुस्लिम समुदाय में रमजान महीने को सबसे पवित्र माना जाता है। अल्लाह की इबादत के लिए इस महीने को सबसे पवित्र माना जाता है। हर बार रमजान नौवें महीने में आता है।
गौरतलब है कि आज राजधानी लखनऊ के ऐशबाग स्थित ईदगाह में इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने मिनी टेलिस्कोप के जरिए कई अन्य लोगों के साथ चांद देखा वह चांद देखने के बाद रमजान की पुष्टि की। चांद देखने के बाद मैली ने कहा कि हमें चांद का इंतजार था। माइली ने कहा कि रमजान का पहला रोजा रविवार यानी कल रखा जाएगा।