TrendingUttar Pradesh

यूपी : प्रदेश में 23 जनवरी तक बंद रहेंगें सभी स्कूल और कालेज

ACS सूचना नवनीत सहगल ने रविवार को ट्वीट करते हुए जानकारी दी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सभी स्‍कूल-कॉलेज अब 23 जनवरी 2022 तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। उत्‍तर प्रदेश सरकार ने यह फैसला कोविड-19 के बढ़ते मामलों व ठंड को देखते हुए लिया है। इस बात की जानकारी अपर मुख्‍य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने दी है। इससे पहले कक्षा 10वीं तक सभी स्‍कूल-कॉलेज को 14 जनवरी तक के लिए बंद किया गया था।

ACS सूचना नवनीत सहगल ने रविवार को ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि उत्‍तर प्रदेश में सभी स्‍कूल-कॉलेज 23 जनवरी, 2022 तक के लिए बंद रहेंगे। बता दें कि प्रदेश सरकार ने 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्‍कूल बंद नहीं किए हैं, बल्कि इनकी कक्षाएं जारी रहेंगी। वहीं, कक्षा 10वीं तक के छात्रों के लिए दोबारा ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

प्रदेश में लागू है कोरोना कर्फ्यू

यूपी सरकार ने भी रात के कर्फ्यू के समय को बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे यह सुनिश्‍च‍ित किया जा सके कि आवश्यक सेवाओं को छोड़कर लोग अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। प्रदेश में रात के कर्फ्यू का नया समय रात के 11 बजे से सुबह 5 बजे के बजाय अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर दिया गया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: