India Rise Special

नवादा में बकरी को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर हुई पत्थरबाजी , इलाके में पुलिस कर रही कैम्प

नवादा ।नवादा में सीताराम साहू कालेज के पीछे भदौनी गढ़ क्षेत्र में बीते शनिवार को दो पक्षों में मामूली विवाद ने हिंसा का बड़ा रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षो में जमकर पत्थरबाजी हुई। इस पत्थरबाजी में तमाम लोग बुरी तरह से घायल भी हुए है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने हालात पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने घायलों को सुखदेव यादव अस्पताल में उपचार के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक, यह पूरा विवाद बकरी को लेकर खड़ा हुआ था। एक पक्ष की बकरी दूसरे पक्ष के खेत में घुसकर फसल चर रही थी। इसको लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते बात बिगड़ गई और दोनों पक्षों की तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई।

 

 

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौकाए वारदात पर सर्किल इंस्पेक्टर नेयाज अहमद, नगर थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और हालात पर काबू पाया। कुछ देर बाद फिर बहसबाजी शुरू हो गई। सर्किल इंस्पेक्टर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, ” घायलों द्वारा दिये गए बयान के अनुसार पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।”

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: