
राजस्थान : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज राजस्थान में दूसरे दिन सुबह करीब 6 बजे झालावाड़ के खेल संकुल से शुरू हुई।यात्रा में सीएम गहलोत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत प्रदेश के अन्य नेता सुबह से ही शामिल हुए। झालावाड़ खेल संकुल से शुरू हुई यात्रा दोपहर बाद कोटा जिले में प्रवेश करेगी।
ये भी पढ़े :- जम्मू-कश्मीर : डेंगू ने बदल दी राज्य की सूरत, अस्पतालों में मरीजों की लगी लंबी कतारें
यात्रा देवरी घटा, सुकेत, हिरिया खेड़ी के रास्ते दर्रा के खेल मैदान मोरु कलां पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम के बाद अब नौ दिसंबर की सुबह तक भारत जोड़ो यात्रा कोटा में ही रहेगी। क्योंकि, आठ दिसंबर को यात्रा को विराम दिया गया है।