
मोदी कैबिनेट का विस्तार जारी, जानें किन मंत्रियों ने ली शपथ
दिल्ली से पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, एस.पी. सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर ने राज्य मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट विस्तार का हो चुका है। अब मोदी कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह जारी है। कैबिनेट विस्तार का कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में हो रहा है। कई नए चेहरों को कैबिनेट में एंट्री मिलेगी। सिंधिया, नारायण राणे, आरसीपी सिंह, आरके सिंह और हरदीप सिंह पुरी समेत कई नेता मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। डॉ विरेंद्र कुमार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंत्री पद की शपथ दिलाई. विरेंद्र कुमार टिकमगढ़ से सांसद हैं।
मोदी कैबिनेट में इन मंत्रियों ने ली शपथ
दिल्ली से पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, एस.पी. सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर ने राज्य मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
हिमाचल के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर को शपथ दिलाई गई है। फिलहाल वो वित्तराज्य मंत्री का पदभार संभाल रहे हैं।
भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला और जी किशन रेड्डी को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। आगरा सीट से बीजेपी के लोकसभा सांसद एसपी सिंह बघेल ने शपथ ली।
झारखंड के कोडरमा से बीजेपी सांसद अन्नापूर्णा देवी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। ए नारायणस्वामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने राज्यमंत्री की शपथ ली। यूपी के मोहनलाल गंज से बीजेपी सांसद कौशल किशोर ने भी शपथ ली।
नैनीताल-ऊधमसिंह सीट से लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
गुजरात के खेड़ा से बीजेपी सांसद देवू सिंह चौहान को भी मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
यह भी पढ़ें: बंदर चाय की दुकान पर कर रहा काम, रगड़-रगड़कर धूल रहा बर्तन