![](/wp-content/uploads/2022/11/download-4-3.jpg)
ओडिशा ट्रेन हादसे पर केन्द्रीय रेल मंत्री ने जताया शोक, मृतको के परिजनों को अनुग्रह राशि देने का किया ऐलान
नेशनल डेस्क : ओडिशा के कोराई रेलवे स्टेशन(Korai Railway Station) पर बड़ा हादसा सामने आया है। जिसमें कोराई रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गये। जिसकी चपेट में आने से मौके पर दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में मारे गये लोगों को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायलों के लिए 1-1 लाख रुपए और मामूली रूप से घायलों के लिए 25 हज़ार की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है।
ये भी पढ़े :- Odisha Train Accident : ओडिशा में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, चपेट में आने से दो की मौत
जानकारी के मुताबिक़, मालगाड़ी अनियंत्रित होकर पटरी से उतर प्लेटफार्म पर चली गयी। इसके बाद रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर आकर टकराई। उसके बाद एक के एक कर मालगाड़ी के डिब्बे पलट गए। ईस्ट कोस्ट रेलवे ओडिशा के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, ”इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। और करीब 3 लोग घायल हैं। स्टेशन को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि, मालगाड़ी के डिब्बों के स्टेशन पर पलटने की वजह से कुछ लोग उसके नीचे दबे हो सकते हैं। राहत कार्य शुरू हो गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने का भी अनुमान है।”