
धर्मशाला में शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की शिरकत, सम्बोधन में कही ये बात
धर्मशाला : केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज धर्मशाला में शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपना संबोधन भी दिया। इस खास मौके पर ठाकुर ने कहा, “भारत में छठी शताब्दी में चेस की शुरुआत चतुरंग के नाम से हुई और देश के कोने-कोने में ये शतरंज के नाम से प्रसिद्ध हुआ।”
ये भी पढ़े :- जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी और बारिश की वजह से जनजीवन हुआ अस्त – व्यस्त, देखे वीडियों
यह गौरव की बात है कि अबकी बार भारत करेंगा मेजबानी :- अनुराग ठाकुर
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, मशाल रिले भारत से शुरू होना गर्व की बात है. साल 1956 में भारत ने पहली बार चेस ओलंपियाड में भाग लिया था. आज यह भारत में हो रहा है, जिसमें 188 देश शिरकत करेंगे. उन्होंने मशाल रिले को दोस्ती, शांति, और ओलंपिक मूवमेंट का प्रतीक बताया. वहीं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि भारत चेस खेल की जननी है और यह गौरव की बात है कि अबकी बार इस खेल की मेजबानी भारत करेगा.
ये भी पढ़े :- निर्विरोध चुनाव जीती शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा की राजधानी शाहगंज
समारोह में ये लोग हुए शामिल
आपको बता दें कि इस मौके पर सांसद इंदु गोस्वामी के साथ खेल मंत्री राकेश पठानिया, विधायक विशाल नैहरिया, शतरंज फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव चौहान, साइं की अधिकारी ललिता शर्मा, एसपी कांगड़ा, एडीसी कांगड़ा, जिला अध्यक्ष जिला समन्वयक नेहरू युवा केंद्र नरेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।