Trending

हरियाणा में ” हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत राशन की दुकान पर अनाज के साथ मिलेगा ध्वज

कुरुक्षेत्र : देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसके उपलक्ष्य में केंद्र द्वारा ” हर घर तिरंगा अभियान” की शुरुआत की गयी है। इस उद्देश्य से देश के हर नागरिक को शामिल करने के लिए अगस्त माह के राशन लेने वालों को तिरंगा भी बांटा जाएगा। जिसे लोग अपने घरों में भी सजाएंगे।

जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इसी महीने अगले माह मिलने वाली गेहूं की खेप पहुंचा दी है। विभाग अगले दो दिन में प्रत्येक डिपो पर राशन उपलब्ध करवा देगा। देश आजादी के 75 वर्ष का जश्न मनाने जा रहा है। ऐसे में प्रयास चल रहा है कि 15 अगस्त से पहले प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाया जाए। इसके साथ ही राशन उपलब्ध करवाया जाए। विभाग पहले गेहूं उपलब्ध करवा रहा है। इसके तुरंत बाद चीनी की खेप भेजी जाएगी। विभाग का प्रयास है कि प्रत्येक परिवार को अमृत महोत्सव में सहभागी बनाया जाए। ऐसा प्रयास पहली बार होने जा रहा है।

ये भी पढ़े :- साबरमती एक्सप्रेस को उड़ाने की मिली धमकी, अलर्ट पर आयी खुफिया एजेंसियां

डिप्टी सीएम ने जारी किए निर्देश

डिप्टी सीएम एवं विभाग के मंत्री दुष्यंत चौटाला ने निर्देश जारी करते हुए कहा है की , ”कोई भी परिवार इस महोत्सव की खुशी से अछूता नहीं रहना चाहिए। इसे कामयाब करने के लिए अलग से टीमें भी मानिटनिंग करेंगी। राशन डिपो को सजाने का भी काम किया जाएगा। डिपो और घर तिरंगा रंग में नजर आएंगे। विभाग अगस्त माह के पहले सप्ताह में सभी सर्कलों की बैठक आयोजित करेगा। इसके साथ ही महोत्सव आरंभ हो जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इसे लेकर लोगों में भी खूब उत्साह है।”

हर नागरिक को देशभक्ति की भावना से सराबोर करेगा तिरंगा

आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिंरगा अभियान के तहत जिले के हर घर, सरकारी आवासों, शिक्षण व चिकित्सा संस्थानों तथा औद्योगिक इकाईयों पर भी तिरंगा फहराया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान से हर नागरिक को जोड़ने के लिए सभी एनजीओ, व्यापार मंडल, रेडक्रास, नेहरू युवा केंद्र , सामाजिक, धार्मिक व स्वयंसेवी संस्थाओं को सहयोग लेकर इसे जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा।

ये भी पढ़े :- Breaking: यूपी ATS ने PFI एजेंट को किया गिरफ्तार

अभियान में समाज का हर वर्ग होगा शामिल :- उपायुक्त मुकुल कुमार 

उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि, ”देश को आजादी अतुल्य बलिदान के बाद मिली है, जिसके लिए हर भारतीय में गर्व की भावना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान में समाज का हर वर्ग शामिल किया जाएगा। तिरंगा अभियान में युवा वर्ग की अधिक से अधिक भागीदारी हो ताकि समाज में राष्ट्र के प्रति एक नया जोश नजर आए। तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक है और प्रत्येक भारतीय का गौरव है।”

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: