Delhi
दिल्ली में बंदूक दिखाकर दो लोगों से की गई लूटापाट, आरोपी फरार
दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार सुबह यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास बंदूक की नोक पर दो लोगों को लूट लिया गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार घटना सुबह 6.13 बजे हुई, जब शिकायतकर्ता अपने दोस्त के साथ अपने घर से यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए सुबह की सैर पर था, तब मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़के पास में रुके और पिस्तौल दिखाकर उन्हें धमकाया।
पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता ने वही किया जो उसे करने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद दोनों लोग महिला कॉलेज की ओर चले गए। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज इक्खट्टा की और विवेक विहार पुलिस स्टेशन से दो टीमों और विशेष स्टाफ, नारकोटिक्स और एएटीएस से तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया है।