Politics

त्रिपुरा कैबिनेट का हुआ विस्तार, मंत्रिमंडल में तीन नए चेहरे हुए शामिल

मंगलवार को 3 नए मंत्री राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं जिनमें से दो विरोधी खेमे से संबंध रखते हैं। बता दें कि यह 3 नए चेहरे राम प्रसाद पाल, सुशांत चौधरी और भगबान दास हैं।

नई दिल्ली : आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपने सारी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बीप्लब कुमार देव ने भाजपा में फैल रही संतुष्टि को पहले कैबिनेट विस्तार के जरिए खत्म करने की कोशिश की है। मंगलवार को 3 नए मंत्री राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं जिनमें से दो विरोधी खेमे से संबंध रखते हैं। बता दें कि यह 3 नए चेहरे राम प्रसाद पाल, सुशांत चौधरी और भगबान दास हैं। इसमें से दो नेता पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुदीप राय बर्मन के खेमे से संबंध रखते हैं।

इन तीनों मंत्रियों को त्रिपुरा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने राजभवन में गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए मंत्रिमंडल विस्तार में सुशांत चौधरी को सूचना एवं सांस्कृतिक मामले, युवा मामले, खेलकूद, लोक निर्माण, राम प्रसाद पाल को ओबीसी अल्पसंख्यक मामले व गृह और भगबान दास को पशु संसाधन विकास, अनुसूचित जाति मामले व श्रम मंत्रालय की जिम्मेदारी थमाई गई है। साथ ही इन तीनों ने मंत्रियों को मिलाकर अब राज्य में मंत्रियों की संख्या 11 हो चुकी है जो कि राज्य मंत्रिमंडल की अधिकतम क्षमता है।

बीते वर्ष 2018 में भाजपा ने त्रिपुरा में तगड़ा प्रदर्शन करते हुए राज्य के 36 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कराइ थी। त्रिपुरा के कुल 60 में से 59 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था। इस चुनाव में सत्तारूढ़ वाममोर्चा को सिर्फ 16 सीटों से संतोष करना पड़ा था और वही वामपंथियों का किला ध्वस्त हो गया था।

आपको बता दें कि चुनाव से पहले ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे बर्मन ने भाजपा का साथ पकड़ लिया था। बर्मन ने बीते रविवार को कहा था कि उन्होंने देव सरकार में कुछ गलतियों को चिन्हित किया है इन गलतियों के बारे में वह भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराएंगे। आपको बता दें कि 2017 में भाजपा में शामिल होने वाले बर्मन को मंत्रिमंडल में जगह दी गई थी फिर बाद में पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण उनको मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था।

पार्टी में पैदा हो रहे इसी असंतोष को दूर करने के लिए बीते सोमवार जेपी नड्डा ने भाजपा के कई बड़े नेताओं को अगरतला भेजा था। इन नेताओं में पार्टी के पूर्वोत्तर क्षेत्र सचिव अजय जामवाल त्रिपुरा प्रभारी विनोद सोनकर भाजपा महासचिव दिलीप सैकिया व महासचिव फणींद्र नाथ शर्मा शामिल थे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली : बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत, कुछ जगह जलभराव ने पैदा की दिक्कत

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: