
- 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा फहराया जाएगा।
नई दिल्ली: आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर केंद्र सरकार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की जोर शोर से तैयारी कर रही है। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के सभी राज्यों में 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। लेकिन उससे पहले आज राजधानी दिल्ली के विजय चौक में सभी सांसदों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। तिरंगा बाइक रैली को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने लाल किले के विजय चौक से हर घर तिरंगा बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। हर घर तिरंगा बाइक रैली में जहां सभी सांसदों समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने भाग लिया तो वहीं विपक्ष का एक भी सांसद रैली में शामिल नहीं हुआ।
Delhi | Vice-President M Venkaiah Naidu along with Union ministers Pralhad Joshi & Piyush Goyal flags off Tiranga Bike Rally for MPs from Red Fort. The rally will culminate at Vijay Chowk pic.twitter.com/maB9RRNbWB
— ANI (@ANI) August 3, 2022
गौरतलब है कि हर घर तिरंगा बाइक रैली का वीडियो समाचार एजेंसी एनआईए ने जारी किया है। इसमें देखा जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपनी स्कूटी पर तिरंगा लहराते सबसे आगे दिख रही हैं वही इसके अलावा इस रैली में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी दिखी।
हर घर तिरंगा बाइक रैली में विपक्ष के सांसदों के शामिल ना होने पर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को अब देश का तिरंगा भी नहीं पसंद आने लगा है इसी के चलते वह तिरंगे के सम्मान में रैली में नहीं शामिल हुए।
यहां देखें वीडियो…..
#WATCH | Delhi: Tiranga Bike Rally for MPs being taken out from Red Fort. The rally will end at Vijay Chowk near the Parliament pic.twitter.com/g1yzPMe1WU
— ANI (@ANI) August 3, 2022